{"_id":"64e1e220ce8abb170a02de13","slug":"saptahik-mesh-rashifal-21-27-august-weekly-aries-horoscope-in-hindi-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (21-27 August) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (21-27 August) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 20 Aug 2023 03:45 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 20 Aug 2023 03:45 PM IST
सार
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार और निजी जीवन में कुछेक समस्याएं घेरे रहेंगी तो वहीं पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेष
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार और निजी जीवन में कुछेक समस्याएं घेरे रहेंगी तो वहीं पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। उनकी उच्च शिक्षा की राह में अड़चनें आ सकती हैं। यदि आप विदेश में अपना करियर या कारोबार करने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस दिशा में मनचाही सफलता पाने के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मेष राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें इस सप्ताह धन का लेन-देन और कागजी काम करते समय खूब सावधानी बरतनी चाहिए, अन्यथा उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचें। सप्ताह के मध्य में घर के किसी बुजुर्ग की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में यदि आप लोगों को मिलाजुला कर काम करते हैं तो आपके लिए वह समय थोड़ा बेहतर रह सकता है। इस दौरान आपको सोचे हुए काम को पूरा करने के लिए समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आपकी लव लाइफ में कोई तीसरा व्यक्ति खलल डालने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में अपने लव पार्टनर का भूलकर भी न तो विश्वास न खोएं और न ही नाराज करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।