{"_id":"6607e0984a5f8ff47609f34b","slug":"saptahik-mesh-rashifal-1-to-7-april-2024-weekly-aries-horoscope-in-hindi-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (1 To 7 April) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (1 To 7 April) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 31 Mar 2024 11:04 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 31 Mar 2024 11:04 AM IST
सार
मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल महीने का पहला सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह धन की आवक कम और खर्च की अधिकता जयादा रहेगी।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेष
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल महीने का पहला सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह धन की आवक कम और खर्च की अधिकता जयादा रहेगी। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको इस सप्ताह आपके कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा अपेक्षा से कम फलदायी साबित होगी। हालांकि यह व्यापार का एक हिस्सा है और ऐसी स्थिति लंबे समय तक नहीं बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कारोबार एक बार फिर पटरी पर लौटता हुआ दिखाई देगा। नौकरीपेशा लोगों को इस पूरे सप्ताह अपने कार्य को समय पर और बेहतर तरीके से करने की आवश्यकता बनी रहेगी।
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। पूरे सप्ताह कामकाज की अधिकता और दिनचर्या सही नहीं होने के कारण आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। सेहत संबंधी दिक्कतों को नजरंदाज न करें अन्यथा लापरवाही करने पर आपको अस्पताल केे चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि सप्ताह का पूर्वार्ध थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपकी अपने प्रियजनों के साथ किसी व्यक्ति के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन उत्तरार्ध तक किसी वरिष्ठ व्यक्ति के जरिए सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपके रिश्ते एक बार फिर अनुकूल हो जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप कोई बड़ा पारिवारिक निर्णय ले सकते हैं। यह समय प्रेम संबंध के लिए अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन प्रात:काल उगते हुए सूर्य को जल दें और पूजा में श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।