फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 29 May-04 June weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (29 May-04 June): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 28 May 2023 02:15 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 28 May 2023 02:15 PM IST
सार

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 29 May-04 June weekly Pisces Horoscope in Hindi
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। आपके भीतर आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिसके चलते आप अपनी वाणी और कार्य कुशलता से अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से हुई मुलाकात आपके लिए भविष्य में बढ़ा लाभ का कारण बनेगी। आपकी आजीविका या फिर कहें करियर-कारोबार में वृद्धि होगी। इष्ट-मित्रों के सहयोग से आप अपना कोई बड़ा लक्ष्य पूरा करने में कामयाब होंगे। परिवार के किसी अविवाहित सदस्य का विवाह तय हो जाने पर घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सहोदर भाई-बहनों की ओर से सहयोग-समर्थन मिलता रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप भौतिक सुख संसाधनों की वस्तुओं पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ ठीक तालमेल बना रहेगा। विवाहित लोगों का जीवन भी सुखमय बना रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। 


उपाय : श्री विष्णु जी की पूजा प्रतिदिन करें और गुरुवार के दिन विशेष रूप से उनकी पूजा में बेसन के लड्डू, हल्दी, चने की दाल और पीला फल दक्षिणा के साथ चढ़ाएं और उसे किसी ब्राह्मण को दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed