{"_id":"63d61e4375eaea087a70a30f","slug":"saptahik-makar-rashifal-30-jan-05-feb-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 29 Jan 2023 12:59 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:59 PM IST
सार
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपके घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपके घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जो लोग विदेश में पढ़ाई या व्यवसाय के लिए प्रयासरत थे, उनकी राह में आ रही अड़चनें दूर हो सकती है। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा था तो उसमें फैसला आपके हक में आ सकता है। इस दौरान घर-परिवार से जुड़ी किसी समस्या के लिए आपका निर्णय सही साबित होगा। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल है। उन्हें अपने सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। मनचाहे पदोन्नति या तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन सकते हैं। इस दौरान किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा भस्म और शमीपत्र चढ़ाकर करें। साथ ही साथ रुद्राक्ष की माला से शिव मंत्र का जाप करें।