{"_id":"665d51971a17b88ef00b3254","slug":"saptahik-makar-rashifal-3-to-9-june-2024-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (3 से 9 जून 2024) : जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (3 से 9 जून 2024) : जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 03 Jun 2024 06:42 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 03 Jun 2024 06:42 PM IST
सार
Capricorn Weekly Horoscope:हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में काफी हद तक स्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी और आप एक बार फिर मनोयाग से अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में मकर राशि के जातकों को करियर-कारोबार में कुछ बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयासों के अनुरूप फल नहीं प्राप्त होंगे, जिसके कारण आपका मन थोड़ा निराश और हताश रह सकता है। कार्यक्षेत्र में शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा और सहयोगियों की मदद भी कम मिल पाएगी। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में काफी हद तक स्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी और आप एक बार फिर मनोयाग से अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
कार्यक्षेत्र में सीनियर द्वारा आपके कामकाज की प्रशंसा किए जाने से आपका उत्साह बढ़ेगा। यदि आप समाजसेवा अथवा राजनीति से जुड़े हैं तो आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है अथवा आपको किसी कार्य विशेष के सम्मानित किया जा सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाही उन्नति एवं प्रगति दिखाई देगी। प्रेम संबंध एवं वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए आपको अपने पार्टनर के विचारों और भावनाओं की कद्र करने की जरूरत रहेगी। ध्यान रहे कि आपके रिश्ते आपकी बात से बन और बिगड़ सकते हैं ऐसे में लोगों के साथ संभलकर बातचीत करें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में चूरमा का भोग लगाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
