फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 29 May-04 June weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (29 May-04 June): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 28 May 2023 01:58 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 28 May 2023 01:58 PM IST
सार

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य से कुछ ज्यादा ही लाभप्रद ओर उन्नति प्रदान करने वाला रहने वाला है।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 29 May-04 June weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य से कुछ ज्यादा ही लाभप्रद ओर उन्नति प्रदान करने वाला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कामकाज को निबटाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप विदेश से जुड़े कारोबार करते हैं या फिर विदेश में अपना करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह की शुरुआत में कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में उन्नति से न सिर्फ वहां बल्कि घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी कार्य विशेष को निबटाने के लिए आपको अपने मित्रों की ओर से विशेष सुख-सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों की मेहनत सफल हो सकती है। इस सप्ताह उन्हें कोई सुखद समाचार प्राप्त होने की संभावना बन रही है। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिकांश समय सामाजिक, धार्मिक या फिर मांगलिक कार्यों में सहभागिता करते बीतेगा। लव लाइफ की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन शिव उपासना में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed