{"_id":"639586ba4c9e6f0d3661e5e5","slug":"saptahik-makar-rashifal-12-18-dec-2022-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (12-18 Dec): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (12-18 Dec): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 11 Dec 2022 01:08 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 11 Dec 2022 01:08 PM IST
सार
नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का बोझ और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं तो वहीं विरोधी उनके कार्य में अड़गे डालने का कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी कदम उठाने से पहले खूब सोच-विचार करने की जरूरत रहेगी। करिअर हो या फिर कारोबार आपके द्वारा की गई थोड़ी सी भी लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का बोझ और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं तो वहीं विरोधी उनके कार्य में अड़गे डालने का कार्य कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आपकी सेहत भी आपके सोचे हुए कार्य को पूरा करने में बाधक बन सकती है। इस दौरान मौसमी बीमारी से सतर्क रहें और वाहन सावधानी के साथ चलाएं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को दूसरों पर भरोसा या अपेक्षा करने से बचना चाहिए, अन्यथा समय पर मदद नहीं मिलने पर परेशानी उठानी पड़ सकती है। धन के लेन-देन और निवेश करते समय खूब सावधानी बरतें। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए कुछ राहत भरा रह सकता है। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें, अन्यथा बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव पूजा और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें। शनिवार के दिन किसी दिव्यांग को शनि संबंधी चीजों का दान करें।

|
विज्ञापन
|
विज्ञापन
|