फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 10 To 16 June 2024 weekly Capricorn Horoscope

Capricorn Weekly Horoscope (10 To 16 June): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 10 Jun 2024 11:45 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 10 Jun 2024 11:45 AM IST
सार

Capricorn Weekly Horoscope: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अपने करियर-कारोबार, सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal  10 To 16 June 2024 weekly Capricorn Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अपने करियर-कारोबार, सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस हफ्ते नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। भूमि-भवन के कार्य अथवा उसकी मरम्मत में बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको कोई भी ऐसा निर्णय लेने अथवा कदम उठाने से बचना चाहिए जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर कोई आंच आए। विद्यार्थी वर्ग को इस सप्ताह मिले जुले फल की प्राप्ति होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में उन्हें अपेक्षाकृत कम परिणाम प्राप्त होंगे।

 

व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस पूरे सप्ताह लेन-देन करते समय सावधानी बरतें तथा धन उधार देने से बचें। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान किसी बुजुर्ग अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से निजी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। इस दौरान किसी कार्य विशेष को पूरा करने में इष्ट-मित्रों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और अपने लव पार्टनर की फीलिंग्स का पूरा ख्याल करें। 

विज्ञापन

 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed