फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 06 to 12 january weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (06 to 12 january): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 06 Jan 2025 11:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 11:35 AM IST
सार

Saptahik Makar Rashifal: सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा शुभ और मनचाही सफलता दिलाने वाली साबित होगी। 

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 06 to 12  january weekly Capricorn Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी कोई बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह कारोबार में अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। यदि आपने पूर्व में किसी योजना में निवेश किया है तो इस सप्ताह आपको उससे बड़ा लाभ हो सकता है। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे।

सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा शुभ और मनचाही सफलता दिलाने वाली साबित होगी। इस सप्ताह जहां आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे वहीं आपके जीवन में खर्च की भी अधिकता बनी रहेगी। इस सप्ताह आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन


रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। संतान अथवा परिवार के किसी अन्य सदस्य की विशेष उपलब्धि से आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed