फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 02-08 Oct 2023 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (02-08 Oct): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Oct 2023 05:11 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 05:11 PM IST
सार

सप्ताह के अंत तक उन्हें कोई सुखद समाचार मिल सकता है। यदि आप विदेश में अपना करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें आ रही दिक्कतें आपको स्वत: दूर होती हुई नजर आएंगी। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ एवं फलप्रद बना हुआ है। इस दौरान आपके पास पर्याप्त धनागम के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 02-08 Oct 2023 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर

विज्ञापन

मकर राशि वाले जातक यदि इस सप्ताह अपनी ऊर्जा और समय का प्रबंधन करके चलते हैं तो न सिर्फ उनके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे बल्कि उन्हें उम्मीद से ज्यादा लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। यह सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह के अंत तक उन्हें कोई सुखद समाचार मिल सकता है। यदि आप विदेश में अपना करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें आ रही दिक्कतें आपको स्वत: दूर होती हुई नजर आएंगी। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ एवं फलप्रद बना हुआ है। इस दौरान आपके पास पर्याप्त धनागम के योग बन रहे हैं।


व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए भी समय अत्यंत ही शुभ है। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। उनकी राह में रही अड़चनें दूर होंगी तो वहीं पहले से नौकरी कर रहे लोगों के कामकाज से उनके सीनियर खुश नज़र आएंगे। इस दौरान इस दौरान आपका नेतृत्वकारी गुण और फैसले लेने की क्षमता आपको दूसरों से अलग और बेहतर दिखाएंगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके कार्यकुशलता का लोहा मानेंगे। इस दौरान आप अपनी लव लाइफ पर पूरा फोकस करें और आपकी कोशिश अपने प्रेम संबंध को बेहतर बनाने की रहेगी। सप्ताह के अंत में आप परिवार की सुख-सुविधा से जुड़ी कोई बड़ी चीज का क्रय कर सकते हैं, जिससे घर में खुशियों का महौल बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव पर बेलपत्र चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed