फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 7-13 August weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (7-13 August): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 06 Aug 2023 03:08 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 06 Aug 2023 03:08 PM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं का समाधान निकालने वाला साबित होगा।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 7-13 August weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं का समाधान निकालने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से परिवार के सदस्यों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर होंगी, जिसके चलते एक बार परिवार में आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। किसी कार्य विशेष को करते समय आपको अपने भाई या बहन का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए उस पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। यदि आप बीते कुछ समय से नौकरी या व्यवसाय को करने के लिए इधर-उधर हाथ-पांव मार रहे थे तो आपको इस सप्ताह बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।


किसी मित्र या व्यक्ति विशेष की मदद से आपको मनचाहा रोजगार मिल सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो कारोबार के विस्तार की कामना पूरी हो सकती है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बहुप्रतीक्षित वस्तु की प्राप्ति होगी। सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे। प्रिय व्यक्ति से उपहार की प्राप्ति संभव है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सुखद समाचार मिलेगा। संतान पक्ष की उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो सेहत भी सामान्य रहने वाली है। 
विज्ञापन


उपाय: देवों के देव महादेव को नीले रंग का पुष्प चढ़ाकर पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed