फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 31 Oct- 6 Nov 2022 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (31 Oct- 6 Nov): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 30 Oct 2022 12:30 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 30 Oct 2022 12:30 AM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों की इस सप्ताह आय कम और खर्चे ज्यादा रहेंगे, जिसके चलते इन्हें आर्थिक कष्ट उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 31 Oct- 6 Nov 2022 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों की इस सप्ताह आय कम और खर्चे ज्यादा रहेंगे, जिसके चलते इन्हें आर्थिक कष्ट उठाना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद के चक्कर में व्यर्थ की भागदौड़ और फिजूलखर्ची बढ़ेगी। इस दौरान मौसमी बीमारी के चलते शारीरिक कष्ट होने की आशंका भी बनी रहेगी। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो धन संबंधी सभी चीजों को क्लीयकर करके आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर छोटे-भाई बहनों के साथ तकरार हो सकती है। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। घरेलू वाद-विवाद से मिले तनाव का असर आपके कामकाज पर भी दिख सकता है। ऐसे में अपने क्रोध पर काबू करें और गुस्से में आकर न तो कोई बड़ा फैसला लें और न ही किसी को कुछ कहें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सौभाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। इस दौरान किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की मदद से लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में भी मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। स्वजनों के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। लव पार्टनर के साथ आपकी बेहतर सामंजस्य रहेगा और वह मुश्किल भरे समय में आपका संबल बनेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और शनिवार की शाम को शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीया जलाएं और शनि संबंधी चीजों का दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed