{"_id":"64730a8f5ddfa7ff20008b55","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-29-may-04-june-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (29 May-04 June): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (29 May-04 June): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 28 May 2023 02:15 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 28 May 2023 02:15 PM IST
सार
इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को लेकर बहुत सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह को पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को लेकर बहुत सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि यह सप्ताह मिश्रित फलयुक्त रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। घर की मरम्मत या फिर भौतिक सुख संसाधनों की खरीददारी पर अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी आय के नए स्रोत भी बनेंगे लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता ज्यादा रहेगी। सप्ताह के मध्य में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में आपका मन धर्म-कर्म के काम में ज्यादा लगेगा। इस दौरान आपको किसी कार्य विशेष्ज्ञ के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम-प्रसंग में आपका लव पार्टनर आप पर समर्पित नजर आएगा। एक-दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने के लिए प्रयासरत है तो परिजन इसके लिए स्वीकृति प्रदान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।