फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   saptahik Kumbh Rashifal 17 to 23 February 2025 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (17 to 23 February): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Feb 2025 01:30 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 16 Feb 2025 01:30 PM IST
सार

Saptahik Kumbh Rashifal: इस सप्ताह धन लाभ होने के साथ खर्च भी खूब होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
saptahik Kumbh Rashifal 17 to 23 February 2025 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंभ राशि

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत भले ही कुछेक दिक्कतों के साथ हो लेकिन उत्तरार्ध तक सब कुछ आपके अनुकूल होता नजर आएगा। ऐसे में किसी भी कार्य में यदि कोई समस्या आती है तो अपना आपा न खोएं और शांत मन से उसका समाधान खोजने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह के प्रारंभ में कामकाज का अतिरिक्त दबाव बना रह सकता है, लेकिन सुखद पहलू यह है कि उसे निबटाने में आपके अधीनस्थ और शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है।

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी
विज्ञापन


इस सप्ताह धन लाभ होने के साथ खर्च भी खूब होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने कारोबारी रणनीति में कुछेक बदलाव ला सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। कठिन समय में संगी-साथी आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां कायम रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed