फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 10 To 16 June 2024 weekly Aquarius Horoscope

Aquarius Weekly Horoscope (10 To 16 June): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 10 Jun 2024 11:54 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 10 Jun 2024 11:54 AM IST
सार

Saptahik Kumbh Rashifal: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको कभी अपने जीवन की गाड़ी सरपट दौड़ती हुई तो कभी रुक-रुक कर चलती हुई नजर आएगी। 

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 10 To 16 June 2024 weekly Aquarius Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंभ

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको कभी अपने जीवन की गाड़ी सरपट दौड़ती हुई तो कभी रुक-रुक कर चलती हुई नजर आएगी। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी भी काम में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा आप अपने सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। निजी जीवन में भूमि-भवन से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। अध्ययन-अध्यापन में अरुचि रहेगी। मन किसी समस्या को लेकर बेचैन रहेगा।


सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको हर कदम फूंक- फूंक कर रखना होगा अन्यथा लाभ की जगह हानि उठानी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा में उम्मीद से कम लाभ न मिलने से मन दुखी रहेगा। इस दौरान राजनीति से जुड़े लोगों द्वारा किये गये प्रयास में आंशिक सफलता मिल पाएगी। रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए स्वजनों की भावनाओं का आदर करें। प्रेम प्रसंग में आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमत साधना में श्री बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed