Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 05-11 June weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (05-11 June): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 05 Jun 2023 11:24 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 05 Jun 2023 11:24 AM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अपने कार्यक्षेत्र में किसी से उलझने की बजाय छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 05-11 June weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में जहां आपको अपने कामकाज या निजी जीवन में कुछेक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं उत्तरार्ध में चीजें आपको पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगे। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अपने कार्यक्षेत्र में किसी से उलझने की बजाय छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा। इस दौरान संतान से संबंधित कुछेक चिंताएं आपके मन को कचोटती रहेंगी। धन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आय के अतिरिक्त स्रोत तलाशने पड़ेंगे। यदि आपने अपने किसी कार्य या कारोबार के लिए पहले कहीं से कर्ज ले रखा है तो उसे उतारने की चिंता आपको सतायेगी। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी या फिर अनुभवी व्यक्ति की मदद से आप अपनी समस्याओं का बहुत हद तक समाधान खोजने में कामयाब होते नजर आएंगे। कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखना होगा। यदि आप नाप तौल कर बोलते हैं तो आपको उसका विशेष लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध में इस सप्ताह सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार की गलतफहमी न पनपने दें और लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय लाइफ पार्टनर के लिए जरूर निकालें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को चूरमा का भोग लगाकर चालीसा का सात बार पाठ करें और उनके चरणों से सिंदूर लेकर माथे पर तिलक लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed