{"_id":"638c4bda4af3f036261ddedb","slug":"saptahik-kark-rashifal-5-11-dec-2022-weekly-cancer-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (5-11 Dec) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (5-11 Dec) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 04 Dec 2022 12:58 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 04 Dec 2022 12:58 PM IST
सार
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। दूसरों के साथ बातचीत में खूब सावधानी बरतें और झूठ बोलने से बचें,अन्यथा उसका पर्दाफाश होने पर आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। दूसरों के साथ बातचीत में खूब सावधानी बरतें और झूठ बोलने से बचें,अन्यथा उसका पर्दाफाश होने पर आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से कामकाज का बोझ बढ़ने और सहयोगियों की मदद न मिलने पर मानसिक तनाव बना रहेगा। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपको धन संबंधी चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना श्रेयस्कर रहेगा। इस सप्ताह आपको किसी जोखिम भरी योजना या फिर सट्टा,लॉटरी,शेयर आदि में धन लगाने से बचें। इस सप्ताह आपको परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय उससे तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा। घर-परिवार के प्रेम और सामंजस्य को बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना ही बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से भूमि-भवन से जुड़े विवाद का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। सुखद वैवाहिक जीवन के लिए अपने व्यस्त समय में कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें।
उपाय: प्रतिदिन किसी शिवालय में जाकर भगवान शिव को दूध,जल और बेलपत्र चढ़ाएं। महामृत्युंजय मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जप करें।
विज्ञापन
|
विज्ञापन
|
|