{"_id":"665c67a94b625237e906907b","slug":"saptahik-kark-rashifal-3-to-9-june-2024-cancer-horoscope-in-hindi-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (3 To 9 June): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (3 To 9 June): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 02 Jun 2024 06:17 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:17 PM IST
सार
Cancer Weekly Horoscope (3 To 9 June):कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार में मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार में मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप अपने समय, धन और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपके सभी सोचे हुए काम आसानी से बन जाएंगे अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस सप्ताह भाग्य का अपेक्षा के अनुरूप साथ न मिलने पर आपके मन में कई बार निराशा के भाव आ सकते हैं, जिससे आपको बचने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। विशेष रूप से व्यवसाय से जुड़े लोगों को समझना होगा कि लाभ-हानि और मंदी-तेजी उनके कारोबार का हिस्सा है।
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अपने खान-पान एवं दिनचर्या आदि पर विशेष ध्यान दें और अपनी सेहत से किसी भी प्रकार का समझौता न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में अचानक लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात में आने वाली दिक्कतों के चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र अथवा शमी पत्र चढ़ाएं और शिव महिम्नस्तोत्र का पाठ करें।