{"_id":"66cb2ad5e0ce8536ad0cddbf","slug":"saptahik-kark-rashifal-26-august-to-01-september-2024-cancer-horoscope-in-hindi-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (26 August to 01 September): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (26 August to 01 September): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 25 Aug 2024 06:30 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 25 Aug 2024 06:30 PM IST
सार
Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछ चीजें न चाहते हुए भी करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक से आपके सिर पर कुछ बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछ चीजें न चाहते हुए भी करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक से आपके सिर पर कुछ बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखें। सप्ताह के प्रारंभ में आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक कष्ट झेल सकते हैं।
यदि आप कोई नया कार्य करने की योजना बना रहे हैं या फिर किसी योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उससे पहले किसी शुभचिंतक की राय अवश्य लें। इस सप्ताह किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें और नियम-कानून का पूरी तरह से पालन करें। इस पूरे सप्ताह आय अनियमित रहेगी और खर्च की अधिकता बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता आदि में मनचाही सफलता के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस सप्ताह किसी प्रिय व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर तकरार होने की आशंका है। आपके अपने कुछ इस कदर गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं कि आपने जो नहीं कहा, वो उस बात पर प्रतिक्रिया देंगे। गृह क्लेश से बचने के लिए बोलें कम और लोगों की बातों को सुनने और समझने का प्रयास ज्यादा करें। प्रेम संबंध में भावना में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें और सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिवाष्टकं का पाठ करें।
