फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 24-30 October 2022 weekly Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (24-30 October) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 24 Oct 2022 12:11 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 24 Oct 2022 12:11 AM IST
सार

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा, अन्यथा आप अपने बॉस के गुस्से के शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 24-30 October 2022 weekly Cancer Horoscope in Hindi
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्क

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा, अन्यथा आप अपने बॉस के गुस्से के शिकार हो सकते हैं। अपने काम को किसी की भरोसे छोड़ने की गलती भूल से भी न करें और यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो धन एवं काम संबंधी सभी चीजों का हिसाब-किताब करके ही आगे बढ़ें। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाजी महिलाओं को अपने घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे हैं तो आपको अभी इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर कोई ऐसा कदम न उठाएं, जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़े। खट्टी-मीठी तकरार के साथ आपको दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। हालांकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा मन चिंतित रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की बेलपत्र या शमीपत्र चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ या फिर शिव मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जप करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed