{"_id":"64e1e83f2a6e313ece03d385","slug":"saptahik-kark-rashifal-21-27-august-weekly-cancer-horoscope-in-hindi-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (21-27 August) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (21-27 August) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 20 Aug 2023 04:02 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 20 Aug 2023 04:02 PM IST
सार
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको इस सप्ताह कहीं से अच्छा आफर आ सकता है। यदि आपको बीते कुछ सप्ताह से पैसों की किल्लत चल रही थी तो आपकी आर्थिक स्थिति में इस सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संंचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में आप हर काम को हड़बड़ी में करेंगे लेकिन सौभाग्य का साथ मिलने से आपको प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। इस दौरान आप किसी नए प्रोजेक्ट के साथ जुड़कर काम कर सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध भले ही थोड़ा मंदी भरा रहे लेकिन उत्तरार्ध में आपको होने वाले लाभ से सभी घाटे की भरपाई हो जाएगी। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य कायम रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।