फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 8 to 14 December 2024 weekly Horoscope in hindi

Virgo Weekly Horoscope (8 to 14 December): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 09 Dec 2024 10:35 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 09 Dec 2024 10:35 AM IST
सार

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों के लिए समय अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद बना हुआ है। इस सप्ताह आप पर ईश्वर की पूरी कृपा बरसती हुई नजर आएगी। 

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 8 to 14 December 2024 weekly Horoscope in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्या

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए समय अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद बना हुआ है। इस सप्ताह आप पर ईश्वर की पूरी कृपा बरसती हुई नजर आएगी। आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का तो घर-परिवार में माता-पिता से लेकर भाई-बहनों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। ऐसे में आप अपने सोचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। इस सप्ताह लोग आपके कामकाज और बातों से प्रभावित हुए बगैर नहीं रह पाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल एवं लाभदायी साबित होंगी। इस सप्ताह आपको भूमि-भवन एवं वाहन आदि का सुख प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपकी मुलाकात सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी मदद से आप अपने किसी अटके काम को पूरा कराने में कामयाब हो जाएंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होने वाला हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय होगा। विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। नए संबंध बनेंगे, जो कि भविष्य में आपको सफलता और लाभ दिलाने में मददगार साबित होंगे। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है।
उपाय: प्रतिदिन गणेश चालीसा का पाठ करें तथा बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed