फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 5-11 Dec 2022 weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (5-11 Dec) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 04 Dec 2022 01:20 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 04 Dec 2022 01:20 PM IST
सार

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम परेशानियों को दूर और कामनाओं को पूरा करने वाला होगा।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 5-11 Dec 2022 weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम परेशानियों को दूर और कामनाओं को पूरा करने वाला होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान हो जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आपको अपने इष्ट-मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। सुख-सुविधा से जुड़ी जिस चीज की कामना आप लंबे समय से कर रहे थे,इस सप्ताह उसकी प्राप्ति हो जाने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर तबादला या प्रमोशन का शुभ समाचार प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है,जिससे न सिर्फ घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा बल्कि आपका समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की ख्वाहिश पाले हुए हैं तो आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। परिजन आपकी शादी के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। विवाहित लोगों जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है,हालांकि उन्हें खुद भी अपनी सेहत के प्रति लापरवाही से बचने की जरूरत बनी रहेगी।    

उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed