{"_id":"63d6180273c6e543c424d927","slug":"saptahik-kanya-rashifal-30-jan-05-feb-virgo-horoscope-in-hindi-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 29 Jan 2023 12:24 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:24 PM IST
सार
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मिले टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मिले टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। सिर्फ कार्यक्षेत्र ही नहीं बल्कि जीवन से जुड़े जिस भी क्षेत्र में कार्य सिद्धि के लिए प्रयास करेंगे, उसमें अत्यधिक परिश्रम के पश्चात ही सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अपेक्षा मुकाबले थोड़ा कम लाभ देने वाला रहेगा। हालांकि इस दौरान किया गया निवेश भविष्य में बड़े लाभ का कारण बन सकता है, लेकिन भूलकर भी जोखिम भरा निवेश न करें और यदि पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं तो अपने अपने साझेदार को विश्वास में लेकर आगे बढ़ें। सप्ताह के उत्तरार्ध में विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है। लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें और बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग के वस्त्र या कुछ धन दान करें।