{"_id":"665c69ecf0efa4af960f9153","slug":"saptahik-kanya-rashifal-3-to-9-june-weekly-virgo-horoscope-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (3 To 9 June): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (3 To 9 June): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 02 Jun 2024 06:17 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:17 PM IST
सार
Saptahik kanya Rashifal: कन्या राशि के जातकों के करियर-कारोबार आदि के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और लाभप्रद साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको इससे जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के करियर-कारोबार आदि के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और लाभप्रद साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको इससे जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह आपको जीवन से जुड़े सभी क्षेत्रों में अनुकूलता बनी रहेगी और आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सोचे हुए कार्य समय से पूरे होने पर आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। कमीशन अथवा कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह मनचाहा पद या फिर कहें प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पर सीनियर और जूनियर दोनों मेहरबान रहेंगे। यदि आप लंबे समय से किसी बेहतर नौकरी की तलाश में हैं, तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है।
यह सप्ताह विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों के लिए भी शुभता लिए हुए है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको इस संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय करने वालों के बेहद शुभ रहने वाला है। आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। रिश्ते-नाते बेहतर बने रहेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। परिजन आपके प्रेम को स्वीकारते हुए उस पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति कायम रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।