{"_id":"6395828286dafc6f3a695c89","slug":"saptahik-kanya-rashifal-12-18-dec-2022-weekly-virgo-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (12-18 Dec) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (12-18 Dec) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 11 Dec 2022 12:51 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 11 Dec 2022 12:51 PM IST
सार
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और मनचाहाी सफलता को लिए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे, जिसके चलते आपके भीतर गजब का उत्साह देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और मनचाहाी सफलता को लिए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे, जिसके चलते आपके भीतर गजब का उत्साह देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यह सप्ताह कमीशन, कांट्रैक्ट, प्रापर्टी आदि से जुड़े काम करने वालों के लिए गुडलक लिए हुए है। जिन लोगों का कोई भूमि या भवन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, उसमें फैसला उनके हक में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सत्ता या शासन से जुड़े लोगों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान आप सरकार से जुड़े मामलों को किसी प्रभावी व्यक्ति के माध्यम से हल करने में कामयाब रहेंगे। यह समय विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए भी शुभ रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। यदि आप अपने प्रेम को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह उसमें आ रही बाधाएं दूर हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

|
विज्ञापन
|
विज्ञापन
|