{"_id":"6666ad2f53a8b7b2110b3e6d","slug":"saptahik-kanya-rashifal-10-to-16-june-weekly-virgo-horoscope-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (10 To 16 June ): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (10 To 16 June ): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 10 Jun 2024 01:07 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:07 PM IST
सार
Saptahik kanya Rashifal:कन्या राशि के जातकों इस सप्ताह कोई भी निर्णय आवेश में आकर या फिर भावनाओं में बहकर लेने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर अचानक निकलना पड़ सकता है। यात्रा शुभ एवं आपके मनोरथ को पूरा करने वाली साबित होगी। हालांकि इस दौरान आपको सेहत संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। ऐसे में अपनी दिनचर्या और खानपान विशेष ख्याल रखें। कन्या राशि के जातकों इस सप्ताह कोई भी निर्णय आवेश में आकर या फिर भावनाओं में बहकर लेने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
सप्ताह के मध्य में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अचानक कुछ बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। उधार मांगने तक की नौबत आ सकती है। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं और किसी पद की प्राप्ति का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा। यदि आपकी लव लाइफ अथवा दांपत्य जीवन में किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो उसे दूर करने में कोई महिला मित्र काफी मददगार साबित हो सकती है। रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए यदि आप खुद ही पहल करते हुए संवाद का सहारा लेते हैं तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन सिंदूर का तिलक लगाएं और भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।