{"_id":"63d61da692329a13e149c246","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-30-jan-05-feb-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 29 Jan 2023 12:58 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:58 PM IST
सार
छोटी-मोटी समस्याओं को इग्नोर कर दिया जाए तो आपके लिए यह सप्ताह कुल मिलाकर शुभ साबित होने वाला है। हालांकि होने के लिए आपको अपने समय और धन का प्रबंधन करके चलना होगा।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनु
विज्ञापन
छोटी-मोटी समस्याओं को इग्नोर कर दिया जाए तो आपके लिए यह सप्ताह कुल मिलाकर शुभ साबित होने वाला है। हालांकि होने के लिए आपको अपने समय और धन का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में समाजसेवा से जुड़े लोगों को किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान आपका मन धर्म-कर्म में ज्यादा रमेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। यदि आप बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे आपको इस सप्ताह स्वास्थ्य लाभ मिल जाएगा। इस सप्ताह के अंत तक न सिर्फ आपकी शारीरिक बल्कि किसी बड़ी मानसिक समस्या दूर हो जाएगी। सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपकी बड़ी समस्या का हल निकल आएगा। जो लोग लंबे समय से अपने कारोबार में विस्तार की योजना बना रहे थे, उनके लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। कारोबार में उत्तम लाभ के योग बनेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु की पीले पुष्प और तुलसीदल चढ़ाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।