फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 10 to 16 June 2024 weekly sagittarius Horoscope

Sagittarius Weekly Horoscope (10 To 16 June ): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 10 Jun 2024 11:31 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 10 Jun 2024 11:31 AM IST
सार

Sagittarius Weekly Horoscope: धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में ही आपको किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। 

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 10 to 16 June 2024 weekly sagittarius Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में ही आपको किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होकर आपकी तारीफ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कद और पद में बढ़ोत्तरी के पूरे योग बन रहे हैं। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपको किसी अच्छी जगह से ऑफर आ सकता है। हालांकि आपको इस संबंध में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए। पठन-पाठन, लेखन आदि का कार्य करने वालों को इस सप्ताह विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे।


सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका जनसंपर्क बढ़ेगा। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को विशेष पद या सम्मान मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है अथवा बातचीत के जरिए विवाद सुलझ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपनी बात और व्यवहार से सभी का दिल जीतने में कामयाब होंगे। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता कायम रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और प्रतिदिन सूर्यदेव को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed