फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   planetary positions six planet make pataka yog rare coincidence these zodiac sign will be impact

गुरु, शुक्र और शनि समेत 6 ग्रहों के योग से बनेगा पताका योग, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Thu, 23 Jan 2025 02:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 Jan 2025 02:16 PM IST
सार

21 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक रहेगा जिसमें सौरमंडल के 6 ग्रह एक कतार में दिखाई देंगे। इन 6 ग्रहों में मंगल,गुरु, शुक्र, शनि, यूरेनस और नेपच्यून होंगे। जिसमें मंगल, गुरु , शुक्र और शनि को तो खुली आंखों में देख सकेंगे लेकिन नेपच्यून और यूरेनस को आप टेलीस्कोप की मदद से आसमान में देख सकते हैं।

विज्ञापन
planetary positions six planet make pataka yog rare coincidence these zodiac sign will be impact
ज्योतिष में एक साथ कई ग्रहों के कतार में आ जाने से पताका योग का निर्माण होगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल और राशि परिवर्तन का प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ हर एक जातकों के जीवन में जरूर पड़ता है। सभी नौ ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं या फिर ये कभी-कभी ऐसी स्थिति में पहुंच जाते हैं कि एक से ज्यादा ग्रह ग्रह एक ही कतार में आ जाते हैं। कुछ इसी तरह का योग आसमान में दिखाई देगा। यह दुर्लभ नजारा 21 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक रहेगा जिसमें सौरमंडल के 6 ग्रह एक कतार में दिखाई देंगे। इन 6 ग्रहों में मंगल,गुरु, शुक्र, शनि, यूरेनस और नेपच्यून होंगे। जिसमें मंगल, गुरु, शुक्र और शनि को तो खुली आंखों में देख सकेंगे लेकिन नेपच्यून और यूरेनस को आप टेलीस्कोप की मदद से आसमान में देख सकते हैं। ज्योतिष में एक साथ कई ग्रहों के कतार में आ जाने से पताका योग का निर्माण होगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक यह लगभग 100 साल बाद बनेगा। पताका योग बनने से सभी 12 राशियों के जातकों को कैसा लाभ मिलेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 

विज्ञापन


पताका योग बनने से इन राशि को होगा फायदा
ज्योतिष में पताका योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। 6 ग्रहों के योग से बनने वाला पताका योग मेष, वृषभ, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इन राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। करियर-कारोबार में तरक्की के योग हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उन्हे अच्छा खासा मुनाफा हासिल होने के योग हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वाहन का सुख मिलेगा और कार्यो में सिद्धि की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन


इन राशि वालों को हो सकता है नुकसान
एक तरफ जहां पताका योग बनने से कुछ राशि वालों को फायदा मिलने के योग हैं तो वहीं कुछ को नुकसान भी हो सकता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक कर्क, वृश्चिक, मीन और मिथुन राशि के जातकों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस योग के निर्माण से आपके फिजूलखर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। किसी को धन अगर उधार दिया है तो उसके वापस मिलने की संभावना कम है। निवेश संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। काम को लेकर तनाव रह सकता है जिसे आपका मन में काम नहीं लगेगा। वहीं इसके अलावा तुला, धनु, मीन और सिंह राशि के जातकों पर इसका मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Navpancham 2025: 26 जनवरी के बाद से इन तीन राशियों की चमक सकती हैं किस्मत, बनेगा नवपंचम योग

Gaj Kesari Yog 2025: फरवरी की शुरुआत में इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बनेगा गजकेसरी राजयोग

MahaKumbh 2025: महाकुंभ में आकाश में कतार में रहेंगे 7 ग्रह, राशियों पर पड़ेगा ऐसा प्रभाव


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed