फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   leo horoscope leo predictions singh rashifal for 2019

सिंह राशि: जून से दिसंबर तक, जानें नौकरी से लेकर सेहत का पूरा हाल

Thu, 27 Jun 2019 06:10 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 27 Jun 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
leo horoscope leo predictions singh rashifal for 2019
सिंह राशि का राशिफल
सिंह राशि:
विज्ञापन

सिंह राशि, सभी 12 राशियों में पांचवें स्थान पर आती है। इस राशि का स्वामी सूर्य और तत्व अग्नि होता है। इस राशि के लोगों का स्वभाव आमतौर पर ज्यादा क्रोध करने वाला होता है।  इस राशि के लोग स्वतंत्रता से अपना जीवन जीते हैं। ये लोग साहसी भी होते हैं। आइए जानते हैं सिंह राशि के लिए साल 2019 के बाकी बचे 6 महीने कैसा रहेगा। 

आर्थिक पक्ष- जून से दिसंबर 2019 तक
साल 2019 के बाकी बचे महीने सिंह राशि को लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपके हाथों में पैसा कब आएगा और कब चला जाएगा पता नहीं चलेगा। बाकी के बचे 6 महीने आपको योजना बनाकर ही चलना पड़ेगा। नहीं तो ज्यादा आर्थिक नुकसान हो सकता है। उधार पैसे देना बंद करें। यह आपके हित में होगा।
विज्ञापन


नौकरी- जून से दिसंबर 2019 तक
नौकरी के ममाले में जैसा चल रहा है वैसा ही चलेगा। ज्यादा बदलाव के बारे में ना सोचें। स्थायी संपत्ति का लाभ बाकी के बचे महीनों में हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातको को बाहर के कामकाज में व्यस्त हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार
घर परिवार के नजरिए से साल के बाकी बचे महीने थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। घर की संपत्ति के अधिकार को लेकर परिवार में मनमुटाव हो सकता है। स्थायी सम्पत्ति खरीदने के लिए योग कम ही बन रहे हैं। परिवार के लिए कोई  किसी संपत्ति की खरीद आपको नुकसान दे सकती है।


सेहत
सेहत के नजरिए से सिंह राशि वालों के लिए साल 2019 के बाकी बचे महीने अच्छा नहीं रहेगा। बीमारियों से घिरे रह सकते हैं। अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

शुभ अंक
सिंह राशि के लिए जून से दिसंबर तक 1,2,3,5 और 9 अंक शुभ रहेगा।

शुभ रंग
गुलाबी, पीला और सुनहार रंग सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रत्न
माणिक्य धारण करने से साल के बाकी बचे महीनों में आपको फायदा मिलेगा।

जून से दिसंबर 2019 तक के लिए उपाय
शनि मंदिर मे जाकर शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

शनि की साढे़साती और ढैय्या
सिंह राशि के जातकों पर शनि की साढे़साती और ढैय्या का असर नहीं रहेगा।

आज का सिंह राशिफल Leo horoscope पेज पर देखें और जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed