सूर्य एवं मंगल के द्वारा कर्क राशि बनाया गया अंगारक योग 17 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश के साथ ही आरंभ हो गया है। इस राशि में मंगल और बुध पहले से ही विद्यमान हैं। इस प्रकार मंगल और बुध के साथ सूर्य के आ जाने से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। कर्क राशि में इस तरह की ग्रह स्थितियां बड़ी रोचक तथा बड़ी अप्रत्याशित घटनाओं को परिणाम देने वाली रहेगी।
सूर्य-मंगल से बने अंगारक योग ने बजाई वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए खतरे की घंटी, जानें अपना भी हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन चीजों से जुड़े लोगों की चमकेगी किस्मत
इस राशि पर मंगल नीच संज्ञक होते हैं। ये तीनों ग्रह सूर्य, मंगल, बुध फलित ज्योतिष के अनुसार कार्य, व्यापार की दृष्टि से यह योग कुछ राशियों के जातकों को छोड़कर सभी के लिए वरदान की तरह है। शेयर बाज़ार में ट्रेडिंग के दृष्टिकोण से यह योग रियल स्टेट, बैकिंग सेक्टर्स, पावर, मेटल्स, बीमा, आईटी, ज्वलनशील पदार्थों और इन्फ्रा के सेक्टर्स के लिए वरदान की तरह साबित होगा।
हमारे विश्व-प्रख्यात ज्योतिषाचार्यों से जानिये अपने भविष्य से जुड़े सवालों के सटीक जवाब मोबाइल फ़ोन पर केवल 500 रुपये में। (विज्ञापन)
मेष, धनु और सिंह को रहना होगा सावधान
अग्नितत्व की राशियों सिंह एवं धनु के लिए भी कमोवेश भ्रम जैसा माहौल ही रहेगा हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में कमी आयेगी, किन्तु या आपके संयम की परीक्षा है। स्वास्थ्य और स्वभाव पर इसका बहुत अशुभ प्रभाव नही पड़ेगा।
हमारे विश्व-प्रख्यात ज्योतिषाचार्यों से जानिये अपने भविष्य से जुड़े सवालों के सटीक जवाब मोबाइल फ़ोन पर केवल 500 रुपये में। (विज्ञापन)
वृषभ, कन्या और मकर की बढ़ेंगी परेशानियां
पृथ्वी तत्व की राशियों वृषभ, कन्या और मकर के लिए यह त्रिग्रही एवं अंगारक योग क्रमशः भागदौड़, षड्यंत्र का शिकार और मानसिक परेशानी बढ़ाने वाला रहेगा। इस राशि के जातकों को इस अवधि में शीघ्रता से दूसरों पर विश्वास नहीं करना चाहिए क्योंकि आर्थिक हानि की प्रबल संभावना रहेगी, इसलिए कर्ज के लेन-देन से बचें।
हमारे विश्व-प्रख्यात ज्योतिषाचार्यों से जानिये अपने भविष्य से जुड़े सवालों के सटीक जवाब मोबाइल फ़ोन पर केवल 500 रुपये में। (विज्ञापन)
कर्क, वृश्चिक एवं मीन का चमकेगा भाग्य
जल तत्व की राशियों कर्क, वृश्चिक एवं मीन के लिए यह योग क्रमशः पद एवं गरिमा की वृद्धि तथा राज्यलाभ, शत्रुओं का नाश एवं मुकदमों में विजय तथा आकस्मिक धन लाभ के साथ-साथ पारिवारिक कलह भी देने वाला सिद्ध होगा।
हमारे विश्व-प्रख्यात ज्योतिषाचार्यों से जानिये अपने भविष्य से जुड़े सवालों के सटीक जवाब मोबाइल फ़ोन पर केवल 500 रुपये में। (विज्ञापन)