{"_id":"5b4af5ee4f1c1b39748b4cbe","slug":"importance-of-shravan-month-and-july-august-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 जुलाई से भगवान विष्णु करेंगे आराम, 4 महीने के लिए जिम्मेदारी संभालेंगे भोलेनाथ","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
23 जुलाई से भगवान विष्णु करेंगे आराम, 4 महीने के लिए जिम्मेदारी संभालेंगे भोलेनाथ
धर्म डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 जुलाई 2018 से चातुर्मास शुरू होने वाले हैं और इस दिन देवशयनी एकादशी है। शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु इस एकादशी से 4 महीने के लिए क्षीर सागर में विश्राम करने के लिए चले जाते हैं। उनकी अनुपस्थिति में भगवान शिव सृष्टि की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले लेते हैं। 27 जुलाई से सावन का पवित्र महीना भी शुरू हो जाएगा। इन चार महीनों तक विवाह आदि जैसे मंगल कार्य नहीं होंगे। सावन के महीने में भगवान शिव की विशेषरूप से पूजा-आराधना की जाती है। आइए जानते हैं सावन महीने की खास तिथियां।
विज्ञापन
सावन की शुरुआत 27 जुलाई से होगी। सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को है। सावन का दूसरा और तीसरा सोमवार 6 अगस्त और 13 अगस्त को होगा। जबकि सावन का आखिरी सोमवार 20 अगस्त को रहेगा।
विज्ञापन
प्रदोष व्रत- 9 और 23 अगस्त 2018
मंगल गौरी व्रत- 31 जुलाई
कामिका एकादशी- 9 अगस्त
हरियाली अमावस्या- 11 अगस्त
नाग पंचमी- 15 अगस्त
कल्कि अवतार दिवस-16 अगस्त
पुत्रदा एकादशी- 22 अगस्त
रक्षाबंधन- 26 अगस्त