फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   gemini horoscope gemini predictions mithun rashifal for 2019

मिथुन: साल के बाकी बचे महीने रहेंगे भाग्यशाली, जानें नौकरी से लेकर शनि की साढ़ेसाती तक

Sat, 08 Jun 2019 02:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 08 Jun 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
gemini horoscope gemini predictions mithun rashifal for 2019
मिथुन राशि :
विज्ञापन

मिथुन राशि, राशि चक्र में तीसरी स्थान पर आती है। इस राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। इस राशि का स्वभाव मन में कई अलग-अलग द्वंद्व पैदा करना होता है। इस राशि के जातकों के मन में हमेशा भ्रम रहता है। आइए जानते हैं मिथुन राशि के लिए साल 2019 के बाकी बचे 6 महीने कैसे बीतेगा।

आर्थिक पक्ष
साल 2019 के बाकी बचे महीने में आपकी आर्थिक स्थिति मन के मुताबिक ही रहेगी। पैसे की आवक बनी रहेगी लेकिन इसके साथ खर्चो में बढ़ोत्तरी होगी। पिछले समय में किए गए निवेश आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। नौकरी के अलावा अन्य माध्यमों से भी लाभ मिलने के संकेत रहेंगे। हांलाकि साल के अंतिम दो महीने आर्थिक रूप से अच्छा नहीं रहेगा।
विज्ञापन


नौकरी पक्ष
नौकरी के मोर्चे में कुछ बदलाव आने के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। नौकरी करने वालों के लिए बाकी के 6 महीने काफी मिला-जुला रहेगा। नौकरी में विदेश के दौरे भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृष राशिफल: साल के बाकी बचे महीने कैसे रहेंगे, जानें नौकरी से लेकर शनि की साढ़ेसाती तक


परिवार
घर परिवार के नजरिए से साल 2019 के बाकी बचे महीने इस राशि वालों के लिए औसत रहेगा। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। माता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कोई विशेष परेशानी नहीं आएगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

सेहत
स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। बाकी के महीने में सेहत को लेकर कोई परेशानी सामने नहीं आएगी। घर पर मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। जिससे आपको काफी भागदौड़ करना पड़ेगा।

शुभ अंक
मिथुन राशि के लिए बाकी के महीने में 1, 5 ,6 और 8 अंक शुभ रहेगा। इन अंको को ध्यान में रखकर कोई भी किया गया शुभ कार्य सफल होगा।

मेष राशिफल: साल के बाकी बचे महीने कैसे रहेंगे, जानें नौकरी से लेकर शनि की साढ़ेसाती तक
शुभ रंग
6 महीनों के लिए मिथुन राशि पर सफेद , लाल और भूरा रंग का शुभ असर होगा।

शुभ रत्न
आपके लिए पन्ना,हीरा और नीलम रत्न शुभ रहेगा।

उपाय
पछियों को दाना खिलाएं और बुधवार को हरे रंग का कपड़ा पहने।

शनि की साढे़साती और ढैय्या
मिथुन राशि के लोगों पर शनि की साढे़साती और ढैय्या का कोई प्रकोप नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed