फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Donate according to your zodiac sign on Ganga Dussehra 2024

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन राशि के अनुसार करें दान, भाग्य में होगी वृद्धि

Sun, 16 Jun 2024 08:58 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 16 Jun 2024 08:58 AM IST
सार

Ganga Dussehra 2024: इस साल 16 जून 2024 को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, हस्त नक्षत्र में देवी गंगा शिव जी की जटाओं से निकलकर धरती पर आई थीं।

विज्ञापन
Donate according to your zodiac sign on Ganga Dussehra 2024
Ganga Dussehra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ganga Dussehra 2024: आज गंगा दशहरा का पावन त्योहार मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, हस्त नक्षत्र में देवी गंगा शिव जी की जटाओं से निकलकर धरती पर आई थीं। इसलिए इस दिन को उनके नाम के रूप में मनाया जाता है। गंगा दशहरा के शुभ दिन पर मां गंगा की विधिपूर्वक पूजा करने का विधान है। इस साल यह तिथि बेहद शुभ होने वाली है, क्योंकि इस बार गंगा दशहरा पर अमृत सिद्धि योग का निर्माण होगा। इस योग में स्नान और ध्यान करने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। ज्योतिष में अमृत सिद्धि योग को बहुत शुभ माना गया है।

विज्ञापन

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा पर 'गंगा स्नान' करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती हैं और सुख-समृद्धि के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करना भी बेहद शुभ होता है, क्योंकि गंगा नदी शिवजी की जटाओं से निकलती हैं। इस दौरान दान करने का खास महत्व है, इससे व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे में राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि कौन सी राशि को क्या दान करना चाहिए।

विज्ञापन

गंगा दशहरा पर करें राशि अनुसार दान

मेष राशि
मेष राशि के लोगों को गंगा दशहरा पर तिल और कपड़े का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग गंगा दशहरा धन का दान कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालें गंगा दशहरा के दिन पानी का दान करें। आप इस दौरान प्याऊ भी लगा सकते हैं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

कर्क राशि
कर्क राशि के वाले इस दौरान पीले फलों का दान करें। ऐसा करने से रुके हुए कार्यों को गति मिलती है।

सिंह राशि
गंगा दशहरा के दिन सिंह राशि के लोगों को तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए। आप अनाज का दान भी कर सकते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए गंगा दशहरा का दिन बेहद खास रहने वाला है। आप बेलपत्र का दान करें। इससे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों को गंगा दशहरा पर सात प्रकार के अनाज का दान करना चाहिए। यह आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि
गंगा दशहरा पर वृश्चिक राशि के जातकों को मौसमी फलों का दान करना चाहिए। इससे भाग्य में वृद्धि होती है।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों को इस दौरान काले तिल का दान करना चाहिए। इससे रुके हुए कार्यों को गति मिलती है।

मकर राशि
गंगा दशहरा पर मकर राशि के लोग मिट्टी के घड़े दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को  गंगा दशहरा खाने की कोई भी सामग्री का दान करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से कष्टों का नाश होता है।

मीन राशि
मीन राशि वालों को जल की सेवा करनी चाहिए। इससे आपको मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed