फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोच समझकर किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करें मिथुन राशि वाले, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Mon, 17 Apr 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 17 Apr 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 17th april
राश‌िचक्र - फोटो : getty images
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: आॅफिस में तनावपूर्ण रहेगा माहौल

daily rashiphal 17th april
मेष राश‌ि

आज आपको बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा। आज आपके प्रेम प्रेसंग के बीच रुकावट के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। यदि आप किसी साथी की तलाश में हैं या किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो आज का दिन सबसे उत्तम है। कार्यक्षेत्र में आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कोई छोटी सी परेशानी बार-बार आपको परेशान कर रही है। आज अपनी वस्तुओं के साथ अतिरिक्त ध्यानपूर्वक पेश आएं जिससे संभावित हानि को टाला जा सके। कुछ विद्युत से संबंधित वस्तुओं को भी नुकसान होने की आशंका है। आज आप कुछ विचलित रहेंगे।

वृष राश‌ि: करियर सलाहकार से मिलने का निर्णय सही

daily rashiphal 17th april
वृष राश‌ि

आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। अपनी योग्यताओं व ज्ञान में वृद्धि से आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको लाभ भी मिलेगा। आज आपको अपने ई-मेल बॉक्स में या फोन पर कोई सरप्राइज मिल सकता है, क्योंकि कोई नया दोस्त आपके प्रति अपना प्यार इजहार करेगा। आज आप अपने करियर को लेकर किसी करियर एडवाइजर से मिलने की सोचेंगे। आपका ये निर्णय बहुत ही सही है, क्योंकि अब अपनी करियर संबंधी योजना बनाने का समय आ गया है। आज के दिन आपके लिए जमीन खरीदना और इसके लिए पैसा जुटाना कोई मुश्किल नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: प्रस्ताव को जल्दी स्वीकार ना करें

daily rashiphal 17th april
म‌िथुन राश‌ि

आज आप अचानक ही अपने पुराने दोस्तों से मिल पाएंगे, जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। यदि आप किसी के साथ संबंध में नहीं हैं तो अपने गुणों को पहचानकर व आधार बनाकर एक नई शुरुआत करें। आज का दिन विमानन सेवाओं में अपना भाग्य आजमाने वाले व्यक्तियों के लिए अवसरों से भरा है। आपने जिन अवसरों के द्वार खटखटाए थे, उनमें से अनापेक्षित प्रस्ताव मिलेंगे। लेकिन आपको अचानक ही इन्हे स्वीकार नहीं करना है। आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। ज्यादा तनाव से सिरदर्द रहेगा, इसलिए आराम से काम करें।

विज्ञापन

कर्क राशि: परेशानी में भी आसानी से काम करेंगे

daily rashiphal 17th april
कर्क राशि

आज अपने घर की सुरक्षा का ध्यान रखें, क्योंकि कीमती सामान खोने का डर है। आज का दिन दिक्कतों से भरा दिन है, जिसमें आपको ये समझना कठिन होगा कि आपसी गलतफहमियों को कैसे दूर किया जाए। अपनी समझदारी से इस कठिन परिस्थिति से बचकर निकलना होगा। अपनी असीमित ऊर्जा के बल पर आप काम के बोझ को आसानी से वहन कर पाएंगे। अच्छी बात ये है कि विषम परिस्थितियों में भी आप बिना किसी परेशानी के आसानी से काम कर लेंगे। हाल ही में आपके दिमाग में कुछ आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होंगी, लेकिन आज आपकी सभी समस्याओं का निदान हो जायगा। यह संकट की घड़ी समय के साथ साथ स्वयं समाप्त हो जाएगी। कुछ घाटे तत्काल पूरे हो जाएंगे। कुछ अनचाहे स्वास्थ्य विकार आपके जीवन पर असर डाल सकते हैं। हो सकता है कि यह आपके जीवन में होने वाली गतिविधियों को भी प्रभावित कर सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed