Chandra Grahan June 2020: आज वृश्चिक राशि में होगा चंद्र ग्रहण, जरूर करें ये उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Chandra Grahan 2020: 5 जून 2020 चंद्र ग्रहण जो की पूर्णतः चंद्र ग्रहण न होकर उपछाया ग्रहण है जो की ज्येष्ठा नक्षत्र मे घटित होगा, अर्थात बुध के नक्षत्र में घटित होने से इसका कुछ महत्वपूर्ण प्रभाव रहेगा वही इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा अपने नीच राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे। बुध के नक्षत्र ज्येष्ठा में उपछाया ग्रहण का घटित होना और वृश्चिक राशि मे नीच का चंद्रमा का होना मनुष्य जीवन को प्रभावित करेगा साथ ही साथ बच्चों को काफी प्रभावित करेगा। यह उपछाया भारत समेत अधिकतर यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रिका प्रशांत तथा हिंद महासागर आदि क्षेत्र में दिखाई देगा। उपछाया चंद्र ग्रहण का समय यह रहेगा ।
स्पर्श समय- 23:16 बजे
मध्य समय- 24:55 बजे
मोक्ष समय- प्रातः 2:34 बजे ( 6 जून 2020)
Lunar Eclipse 2020: चंद्र ग्रहण का धार्मिक कारण, राहु-केतु की वजह से लगता है ग्रहण
यह वह समय है जिसमें बच्चें जो पढ़ाई में कमजोर हो जिन्हें कुछ याद नहीं रहता है वह इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। ग्रहण समय में अभिभावक उनसे " ओम् सोमाय नमः " का जाप अवश्य करवा सकते हैं, जिसकी वजह से उनकी बुद्धि तीव्र होगी, मानसिक मजबूती प्राप्त होगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। साथ ही साथ उन लोगों के लिए भी कल्याणकारी रहेगा जो लोग भावनात्मक रूप से कमजोर हो उनको इस समय के दौरान "ओम् सोमेश्वराय नमः" का जाप करने से काफी लाभ होगा।
चंद्र ग्रहण के अवसर पर कराएं चंद्र गायत्री मंत्रों का जाप , घर होगा धन - समृद्धि से संपन्न - 1000 मंत्र : 5 जून 2020
प्रातः उपछाया चंद्र ग्रहण के पश्चात चावल और सफेद तिल का दान करें और अपने से बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें। चूंकि यह उपछाया ग्रहण मंगल की राशि वृश्चिक और बुध ग्रह के नक्षत्र ज्येष्ठा में घटित हो रहा है तो ऐसी स्थिति में बुध से प्रभावित लोगों जैसे जो लोग कला, व्यापार, बैंकिंग, मीडिया और गायन के क्षेत्र में हैं ऐसे लोगों को भगवान गणेश का ध्यान करना चाहिए और ग्रहण उपरांत अन्न दान जरूर करें। वृश्चिक राशि के लोग ग्रहण उपरांत अन्न के साथ घी का दान जरूर करें। अन्य समस्त राशि के लोग अपने इष्टदेव का ध्यान कर अपने गुरुमंत्र का जाप करें और यथा शक्ति दान करें।