फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   chandra grahan 2020 lunar eclipse in june and upay on grahan

Chandra Grahan June 2020: आज वृश्चिक राशि में होगा चंद्र ग्रहण, जरूर करें ये उपाय

Fri, 05 Jun 2020 08:17 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिषाचार्य पं धनंजय दुबे
ज्योतिषाचार्य पं धनंजय दुबे Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 05 Jun 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
chandra grahan 2020 lunar eclipse in june and upay on grahan
चंद्र ग्रहण 2020: वृश्चिक राशि मे नीच का चंद्रमा का होना मनुष्य जीवन को प्रभावित करेगा साथ ही साथ बच्चों को काफी प्रभावित करेगा।

Chandra Grahan 2020: 5 जून 2020 चंद्र ग्रहण जो की पूर्णतः चंद्र ग्रहण न होकर उपछाया ग्रहण है जो की ज्येष्ठा नक्षत्र मे घटित होगा, अर्थात बुध के नक्षत्र में घटित होने से इसका कुछ महत्वपूर्ण प्रभाव रहेगा वही इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा अपने नीच राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे। बुध के नक्षत्र ज्येष्ठा में उपछाया ग्रहण का घटित होना और वृश्चिक राशि मे नीच का चंद्रमा का होना मनुष्य जीवन को प्रभावित करेगा साथ ही साथ बच्चों को काफी प्रभावित करेगा। यह उपछाया भारत समेत अधिकतर यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रिका प्रशांत तथा हिंद महासागर आदि क्षेत्र में दिखाई देगा। उपछाया चंद्र ग्रहण का समय यह रहेगा ।

विज्ञापन

स्पर्श समय- 23:16 बजे
मध्य समय-  24:55 बजे
मोक्ष समय- प्रातः 2:34 बजे ( 6 जून 2020)  

Lunar Eclipse 2020: चंद्र ग्रहण का धार्मिक कारण, राहु-केतु की वजह से लगता है ग्रहण
विज्ञापन


यह वह समय है जिसमें बच्चें जो पढ़ाई में कमजोर हो जिन्हें कुछ याद नहीं रहता है वह इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। ग्रहण समय में अभिभावक उनसे " ओम् सोमाय नमः " का जाप अवश्य करवा सकते हैं, जिसकी वजह से उनकी बुद्धि तीव्र होगी, मानसिक मजबूती प्राप्त होगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। साथ ही साथ उन लोगों के लिए भी कल्याणकारी रहेगा जो लोग  भावनात्मक रूप से कमजोर हो उनको इस समय के दौरान "ओम् सोमेश्वराय नमः" का जाप करने से काफी लाभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन





चंद्र ग्रहण के अवसर पर कराएं चंद्र गायत्री मंत्रों का जाप , घर होगा धन - समृद्धि से संपन्न - 1000 मंत्र : 5 जून 2020

प्रातः उपछाया चंद्र ग्रहण के पश्चात चावल और सफेद तिल का दान करें और अपने से बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें। चूंकि यह उपछाया ग्रहण मंगल की राशि वृश्चिक और बुध ग्रह के नक्षत्र ज्येष्ठा में घटित हो रहा है तो ऐसी स्थिति में बुध से प्रभावित लोगों जैसे जो लोग कला, व्यापार, बैंकिंग, मीडिया और गायन के क्षेत्र में हैं ऐसे लोगों को भगवान गणेश का ध्यान करना चाहिए और ग्रहण उपरांत अन्न दान जरूर करें। वृश्चिक राशि के लोग ग्रहण उपरांत अन्न के साथ घी का दान जरूर करें। अन्य समस्त राशि के लोग अपने इष्टदेव का ध्यान कर अपने गुरुमंत्र का जाप करें और यथा शक्ति दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed