{"_id":"69789c89a0d4c3227c0166bd","slug":"budh-shani-make-dashank-yog-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 फरवरी को शनि-बुध के संयोग से बनेगा दशांक योग, इन राशियों की पलटेगी किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
3 फरवरी को शनि-बुध के संयोग से बनेगा दशांक योग, इन राशियों की पलटेगी किस्मत
Tue, 27 Jan 2026 04:47 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 27 Jan 2026 04:47 PM IST
सार
Dashank Yog 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार 3 फरवरी को शनि और बुध के संयोग से दशांक योग का निर्माण होगा। इस योग से कुछ राशि वालों को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
दशांक योग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Dashank Yog 2026: 03 फरवरी का दिन ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से बहुत ही खास रहने वाला होगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर दूसरे ग्रहों के साथ युति और द्दष्टि संबंध बनाते हैं। आपको बता दें 3 फरवरी 2026 को बुध-शनि ग्रह एक दूसरे से 36 अंश की दूरी पर एक खास तरह का दशांक योग का निर्माण करेंगे। शनि के मीन राशि में और बुध के कुंभ राशि में रहने के कारण यह दशांक योग का निर्माण होगा। ऐसे में इस योग के कारण कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा।
मकर राशि
कन्या राशि
कुंभ राशि
विज्ञापन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
मकर राशि
- मकर राशि वालों के लिए 3 फरवरी को बनने वाला दशांक योग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा।
- आपके साहस, पराक्रम और निवेश में वृद्धि होगी। करियर-कारोबार में आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।
- कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि
- कन्या राशि वालों के लिए शनि-बुध के बीच बना दशांक योग बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित होगा।
- इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त लाभ के योग बनेगा। पुराने निवेश से आपको जबरदस्त लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है।
- जो लोग किसी नए तरह के व्यापार में हाथ आजमाना चाहते हैं उनको कोई बड़ी और अच्छी डील हासिल होगी।
- छात्रों के लिए यह दशांक योग बहुत ही शुभ और अच्छे नतीजों की प्राप्प्ति होगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
विज्ञापन
कुंभ राशि
- कुंभ राशि वालों के लिए दशांक योग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा।
- सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी और जो लोग नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उनको अच्छा ऑफर मिल सकता है।
- अचानक धन मिलने के योग बन रहे हैं। कार्य स्थल पर कोई नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है।
- नया काम शुरू करने के लिए यह दशांक योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा।
विज्ञापन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।