फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   April Grah Gochar 2024 Guru Shukra Budh Surya Gochar in April Month Good Impact on These zodiac Sign

April Horoscope 2024: अप्रैल में शुक्र और सूर्य समेत कई ग्रहों का होगा गोचर, इन राशि वालों को धनलाभ के योग

Sat, 23 Mar 2024 03:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 23 Mar 2024 03:43 PM IST
सार

अप्रैल माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को बंपर लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
April Grah Gochar 2024 Guru Shukra Budh Surya Gochar in April Month Good Impact on These zodiac Sign
अ्प्रैल माह में कई ग्रह बदलेंगे अपनी चाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

April Horoscope 2024: मार्च का महीना बीतने वाला है और अब से कुछ दिनों के बाद अप्रैल का महीना शुरू हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अप्रैल का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। इस माह कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इसके अलाव कुछ ग्रह अपनी चाल में बदलाव भी करेंगे। अप्रैल माह में बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ वक्री और अस्त भी होंगे। इसके अलावा इस माह में सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। जो काम पिछले कई महीनों से रुके हुए थे वे अब पूरे होंगे। नौकरी और व्यापार में अच्छा-खासा लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं अप्रैल माह में कब कौन सा ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। 
विज्ञापन


बुध मेष राशि में होंगे वक्री
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध 02 अप्रैल 2024 को मेष राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से चलने लगेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह के मेष राशि में वक्री चाल से कुछ राशि वालों को फायदा तो कुछ को नुकसान होने के संकेत हैं। बुध ग्रह के वक्री अवस्था में होने मेष, वृषभ सिंह, धनु,मकर और कुंभ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। करियर में मिल सकती है अच्छी सफलता और हो सकता है धन लाभ।
विज्ञापन


बुध होंगे अस्त
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध सूर्य के सबसे ज्यादा नजदीक होने के कारण जल्दी जल्दी अस्त हो जाते हैं। बुध वक्री रहते हुए 4 अप्रैल को मेष राशि में ही अस्त हो जाएंगे। बुध क अस्त होने से कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुध का मीन राशि में गोचर
कुछ दिनों के बाद बुद्धि के दाता बुध 9 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह अस्त अवस्था में मीन राशि में अस्त होते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे।  फिर इसके बाद 10 मई को मीन राशि में रहते हुए फिर से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के मीन राशि में रहते हुए कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ पहुंचाने में कामयाब करेंगे। 

सूर्य का गोचर 2024
सूर्य जो सभी ग्रहों के राजा होते हैं वे 13 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मीन राशि से मेष राशि में गोचर करने के कारण खरमास खत्म हो जाएगा। सूर्य मेष राशि में 14 अप्रैल तक रहेंगे फिर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मेष राशि में गोचर करने से करीब 12 वर्षों बाद सूर्य-गुरु की युति बनेंगे। ऐसे में मेष और मिथुन के अलावा कुछ ग्रहों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। 

मंगल गोचर 2024
23 अप्रैल 2024 को ग्रहों के सेनापति और भूमि पुत्र गुरु की राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के मीन राशि में प्रवेश के साथ बुध और राहु के साथ युति बन जाएगी। इससे कुछ राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिल सकता है। तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर चलने की जरूरत होगी। 

शुक्र गोचर 2024
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, सुविधा, धन-दौलत और ऐश्वर्यदाता माना गया है। शुक्र ग्रह 25 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र ग्रह इस राशि में 19 मई तक रहेंगे फिर अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। शुक्र के मेष राशि में आने से गुरु-शुक्र की युति इस राशि में बनेगी। ऐसे में मेष, वृषभ और सिंह राशि के जातके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। 


अप्रैल माह में इन राशियों का भाग्य रहेगा प्रबल
अप्रैल में सूर्य समेत कई ग्रहों के राशि परिवर्तन होने से मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों का सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। इन राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही शुभ और भाग्यशाली रहने वाला होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए अप्रैल का महीना धन लाभ करा सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा होगा। जो लोग निवेश किया है उनका निवेश लाभकारी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed