फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   according to vastu many problems due to home spider webs makadi ka jala vastu niyam

Vastu Tips: क्या मकड़ी के जाले घर में लाते हैं धन-दौलत? जानें क्या कहता है वास्तु का नियम

Fri, 17 May 2024 06:49 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 17 May 2024 06:49 AM IST
सार

अक्सर लोग घर की साफ-सफाई करते तो हैं मगर घर के छत और कोनों पर लगे मकड़ी का जाले को नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ये जाले घर में धन-दौलत लाते हैं, जबकि कुछ का मानना है कि ये अशुभ होते हैं।

विज्ञापन
according to vastu many problems due to home spider webs makadi ka jala vastu niyam
मकड़ी का जाला - फोटो : iStock

विस्तार

वास्तु के नियम कहते हैं कि घर में साफ-सफाई रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अक्सर लोग घर की साफ-सफाई करते तो हैं मगर घर के छत और कोनों पर लगे मकड़ी का जाले को नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ये जाले घर में धन-दौलत लाते हैं, जबकि कुछ का मानना है कि ये अशुभ होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मकड़ी के जालों को लेकर कुछ नियम हैं, जैसे घर के अलग-अलग हिस्सों में मकड़ी का जाला लगने से अलग-अलग समस्याएं हो सकती हैं। आइए आज के इस लेख में जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में मकड़ी का जाल होने से किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


वास्तु के अनुसार मकड़ी के जालों का महत्व
वास्तु के अनुसार, मकड़ी के जाले नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन जालों में नकारात्मक ऊर्जा जमा होती है, जिससे घर में तनाव, चिंता और अशांति का माहौल बनता है। कुछ लोगों का मानना है कि मकड़ी के जाले घर में धन-हानि का कारण बनते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये जाले लक्ष्मी को घर से दूर करते हैं, जिससे आर्थिक तंगी हो सकती है। मकड़ी के जालों से स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इन जालों में धूल और गंदगी जमा हो सकती है, जिससे एलर्जी और श्वसन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

बेडरूम में मकड़ी का जाला
वास्तु के अनुसार बेडरूम में मकड़ी के जाला लगने से परिवार के लोगों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इतना ही नहीं बेडरूम में जाला होने से पति-पत्नी के बीच हमेशा अनबन की स्थिति बनी रहती है और वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

घर के कोनों में मकड़ी का जाला
वास्तु के मुताबिक लंबे समय से घर के कोनों में मकड़ी का जाला लगने से धन हानि की समस्या हो सकती है।

घर के मंदिर में मकड़ी का जाला
अक्सर लोग घर के मंदिर में ध्यान नहीं देते हैं। अगर आपके घर के मंदिर में मकड़ी का जाला लगा हुआ है वास्तु के अनुसार ये दुर्भाग्य का कारण हो सकता है। इसलिए मंदिर का और मंदिर में मौजूद भगवान की तस्वीरों के साफ सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।

किचन में मकड़ी का जाला
किचन में मकड़ी का जाला लगना बहुत आम बात है, पर इसकी साफ सफाई पर लोगों को खास ध्यान देना चाहिए। वास्तु के अनुसार किचन में मकड़ी का जाला लगने से परिवार लोग बीमार पड़ सकते हैं।

वास्तु के अनुसार उपाय
घर को नियमित रूप से साफ करना सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। मकड़ी के जालों को झाड़ू से साफ करें और उन्हें कूड़ेदान में फेंक दें। अगर घर में मकड़ी के जाले हैं तो नकारात्मक ऊर्जा संचार होना बहुत आम बात है, इसको दूर करने के लिए दीपक या धूप जलाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मकड़ी के जालों को अशुभ माना जाता है। इन जालों से नकारात्मक ऊर्जा, धन-हानि और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, घर को नियमित रूप से साफ करना और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना महत्वपूर्ण है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed