{"_id":"6829ac0d1294aca043069c36","slug":"aaj-ka-vrishchik-rashifal-19-may-2025-today-scorpio-horoscope-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Vrishchik Rashifal: आज का वृश्चिक राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Vrishchik Rashifal: आज का वृश्चिक राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
Mon, 19 May 2025 04:15 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 19 May 2025 04:15 AM IST
सार
Aaj Ka Vrishchik Rashifal: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया है, तो उसे आप पूरी लिखापढ़ी करके दें, क्योंकि आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वृश्चिक राशि
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी, शक्तिशाली और गहरे विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से जुनूनी होते हैं और जो भी काम करते हैं, उसमें पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। ये गुप्त बातें रखने में माहिर होते हैं और इनकी भावनाएँ गहरी होती हैं। ये अपने दोस्तों और रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें धोखा दे तो ये उसे माफ नहीं करते। ये कभी-कभी अत्यधिक गुस्सैल और प्रतिशोधी भी हो सकते हैं। जासूसी, रिसर्च, सर्जरी और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।]
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
तो, ना, नी, नू, ने, नो
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया है, तो उसे आप पूरी लिखापढ़ी करके दें, क्योंकि आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने व्यवसाय के कामों में कोई बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपकी सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है।
विज्ञापन
उपाय
- किसी गरीब को भोजन दें।
- घर में दीप जलाएं और मां दुर्गा की पूजा करें।
- वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
- महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है।
विज्ञापन
Jyeshth Month Vrat Tyohar: ज्येष्ठ माह में मिलेगा पुण्य फल, शनि जयंती से वट सावित्री तक पढ़ें पूरी सूची
Apara Ekadashi 2025: कब है अपरा एकादशी? जानें क्या है इसका महत्व और पूजा विधि
May Vivah Muhurat 2025: मई में कब-कब रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त, नोट कर लें सारी तिथियां
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।