{"_id":"68fa63dd701dc27de905b228","slug":"aaj-ka-tula-rashifal-24-october-2025-today-taurus-horoscope-in-hindi-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा दिन, पढ़ें तुला राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा दिन, पढ़ें तुला राशिफल
Fri, 24 Oct 2025 05:48 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 24 Oct 2025 05:48 AM IST
सार
Aaj Ka Tula Rashifal: संतान की फरमाइश पर आप किसी बड़े वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तुला राशि
विज्ञापन
तुला राशि के लोग सौंदर्य प्रेमी, कूटनीतिक और संतुलित विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से आकर्षक होते हैं और लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। ये न्यायप्रिय होते हैं और हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये सामाजिक और मिलनसार होते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इनका झुकाव कला, फैशन और संगीत की ओर अधिक होता है। वकालत, मीडिया, कूटनीति और बिजनेस में ये लोग सफल होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व और सामंजस्य बिठाने की क्षमता इन्हें विशेष बनाती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर-परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आपके लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सावधानी बरतें। आपकी खर्च करने की आदत कोई बड़ा नुकसान करा सकती है। संतान की फरमाइश पर आप किसी बड़े वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
शुभ रंग: नीला
उपाय
- घर में हल्दी का तिलक लगाएं और वातावरण को सकारात्मक बनाएं।
- तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
- किसी को प्यार से समझाएं और अपनी इच्छाओं में संयम रखें।
- धन लाभ के लिए शनिवार को शनि देव की पूजा करें।