{"_id":"68d00bf3cba24396180f4ab3","slug":"aaj-ka-tula-rashifal-22-september-2025-today-libra-horoscope-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 22 Sep 2025 05:01 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 22 Sep 2025 05:01 AM IST
सार
आज आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा लाभ मिलेगा। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि परिवार में किसी सदस्य की सेहत संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक ठीक होगी।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तुला राशि
विज्ञापन
तुला राशि के लोग सौंदर्य प्रेमी, कूटनीतिक और संतुलित विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से आकर्षक होते हैं और लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। ये न्यायप्रिय होते हैं और हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये सामाजिक और मिलनसार होते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इनका झुकाव कला, फैशन और संगीत की ओर अधिक होता है। वकालत, मीडिया, कूटनीति और बिजनेस में ये लोग सफल होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व और सामंजस्य बिठाने की क्षमता इन्हें विशेष बनाती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा लाभ मिलेगा। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि परिवार में किसी सदस्य की सेहत संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक ठीक होगी। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। घर परिवार में आप किसी नई लग्जरी चीजों की खरीदारी करने की सोचेंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग: पीला
उपाय
- घर में हल्दी का तिलक लगाएं और वातावरण को सकारात्मक बनाएं।
- तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
- किसी को प्यार से समझाएं और अपनी इच्छाओं में संयम रखें।
- धन लाभ के लिए शनिवार को शनि देव की पूजा करें।