फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 20 August 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 20 Aug: मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिल सकती है अतिरिक्त जिम्मेदारी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 20 Aug 2025 06:49 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 20 Aug 2025 06:49 AM IST
सार

20 August Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 20 अगस्त 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 20 August 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
20 अगस्त का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

20 August Ka Rashifal: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास है। चंद्रमा का गोचर मिथुन से कर्क राशि में हो रहा है और यह पुनर्वसु नक्षत्र में रहेगा। चंद्रमा और बुध की युति बन रही है, साथ ही शुक्र भी गुरु का साथ छोड़कर मिथुन से कर्क में प्रवेश कर रहे हैं। ग्रहों की इस चाल से गजकेसरी योग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है।

विशेष रूप से वृषभ, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। इनके जीवन में लाभ, तरक्की और सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। कामकाज में सफलता मिलेगी, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और नई योजनाएं भी फलीभूत हो सकती हैं।

विज्ञापन

अब आइए जानें सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा...


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी वाद-विवाद को थोड़ा ध्यान रखना होगा, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप कामों को लेकर लापरवाही ना दिखाएं। आपके आलस्य के कारण आप अपने कामों को आगे टालने की कोशिश कर सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपकी जिम्मेदारी बढ़ाएंगे, जिनसे आपको घबराना नहीं है।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: सफेद

आज आपके धन के नए-नए रास्ते खुलेंगे और आपकी सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी। रिश्तो में यदि कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो उसको भी दूर करने की संभावना है। आपको अपनी संपत्ति से जुड़ी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में ढील ना दें, तभी उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा, जो लोग रिलेशनशिप में है, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी और आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी, आपके किसी नए घर और दुकान आदि की खरीदारी के लिए बेहतर रहेगा। आप किसी फैमिली ट्रिप पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर ध्यान देंगे। आपका बिजनेस में धन लगाने के लिए आपको कोई अच्छा पार्टनर मिल सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आपका किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आपको अपनी आय और व्यय को ध्यान में रखकर खर्च करना बेहतर रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह मशवरा ले सकते हैं। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस के काम को लेकर लोगों से मिलना जुलना करेंगे। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई पुरस्कार आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। पार्टनरशिप आप थोड़ा सोच समझकर करें, लेकिन आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने पारिवारिक मामलों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको अपनी पर्सनल लाइफ पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी अजनबी से जरूरी बातें शेयर ना करें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी कोई शारीरिक समस्या बढ़ सकती है, जिसको लेकर आपको टेंशन अधिक रहेगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपने सीनियर्स का कामों में पूरा साथ मिलेगा।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। यदि आपके कामों में कोई दिक्कतें आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। ऑफिस में आप अपने सहयोगियों से काम निकलवाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी धार्मिक  यात्रा पर जाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई फैसला थोड़ा समझदारी से ही लें। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आप किसी पुराने गलती को लेकर परेशान रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय पुरानी यादों को साझा करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कुछ काम आसानी से बनेंगे। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

Shukra Gochar: 21 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, मेष से मीन तक किसे मिलेगा प्रेम और किसे धनलाभ

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। आपके कामों में कुछ चुनौतियां आएंगी, जिनसे आपको घबराना नहीं है। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको काम को लेकर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आपको योग और मेडिटेशन करते रहना अच्छा रहेगा। आप कामों को लेकर रणनीति बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भाई- बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिसके बाद परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।



Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको शेयर मार्केट के पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी काम को लेकर वाहवाही होगी और आप कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने प्यार से मुलाकात होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है।Lucky Rashifal: इस सप्ताह इन तीन राशि वालों के करियर-कारोबार में होगी तरक्की, मिलेंगे मनचाहे परिणाम

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके अंदर अच्छी ऊर्जा रहने से आपका मन काफी खुश रहेगा और आपको टेंशनों से भी छुटकारा मिलेगा। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खुब पसंद आएंगे। आपकी उनसे खूब पटेगी। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसका परिणाम आ सकते हैं। आपकी सेहत को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी सुधार होगा। माता-पिता को आप कही घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed