Aaj Ka Rashifal 22 June: इन चार राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, होगा धन लाभ और मिलेगी नौकरी
22 June Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 22 जून 2025 का राशिफल...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Aaj Ka Rashifal 22 June 2025: 22 जून, रविवार के दिन आषाढ़ माह की द्वादशी तिथि है। इस दिन चंद्रमा दिनभर मेष राशि में गोचर करने बाद शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा आज के दिन बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। आज भरणी नक्षत्र के संयोग में सुकर्मा और त्रिपुष्कर नाम का शुभ योग भी बन रहा है। आज के दिन कुछ राशि वालों को धन लाभ के मौके मिलेंगे, वहीं कुछ के लिए परेशानियों से भरा दिन रह सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा जिस कारण से रूके हुए काम में तेजी आएगी।
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशि
आज आपको अपने कामों को धैर्य और साहस से निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास को भी मजबूत करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको अपने निजी मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो वह भी दूर होगा। आपको अपने जीवनसाथी से कोई भी बात छुपाकर कोई काम नहीं करना है, नहीं तो आप दोनों के रिश्ते में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।
शुभ रंग- हरा
वृषभ राशि
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उनकी योजनाएं उन्हें बेहतर लाभ देंगी और वह किसी नए काम से भी जुड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। पिताजी की सेहत पर आप पूरा ध्यान दें। आपने यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखायी, तो उसमें गड़बड़ी हो सकती है।
शुभ रंग- सफेद
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपको किसी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपको अपने किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग अच्छा इन्वेस्टमेंट करने की सोच सकते हैं। आपको किसी प्रॉपर्टी संबंधित टीम को फाइनल करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बॉस से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
शुभ रंग- पीला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको दूसरों के बीच बोलने से कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखें। यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपकी कोई विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने पिताजी की बातों को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग- गुलाबी
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आपको बिजनेस में कोई नुकसान होने की संभावना है, इसलिए आप अपनी आंख व कान खोले रखें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आप आगे आएंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर काफी स्ट्रिक्टनेस दिखाएंगे।
शुभ रंग- नारंगी
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और नौकरी में भी आपको मनपसंद काम मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में जुड़े लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने काम को लेकर यदि किसी दूसरे पर डिपेंड रहेंगे, तो आपके वह काम लटक सकते है। वाहन की अकस्मात खराबी होने के कारण आपका धन खर्च भी बढ़ेगा।
शुभ रंग- लाल
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपने बिजनेस को लेकर यदि कोई आइडिया आए, तो आप उसमें तुरंत आगे बढ़ें। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी, लेकिन आपको अपने काम को लेकर कोई फैसला थोड़ा समझदारी दिखाकर लेना होगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका कोई पारिवारिक मामला आपको समस्या दे सकता है। किसी नए घर या मकान आदि को लेकर यदि कोई डील लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है।
शुभ रंग- पीला
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी कमियों को दूर करने की आवश्यकता है, नहीं तो जीवनसाथी और आपके बीच कहासुनी हो सकती है। आपको यदि काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप ऑनलाइन किसी काम को करने की सोच सकते हैं और धन को लेकर आप कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें, नहीं तो इससे आने वाले समय में कोई समस्या आपको परेशान करेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग- नीला
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई बड़ी जिम्मेदारी मिले, तो आप उसको लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कुछ नए लोगों से मिलना जुलना लगा रहेगा, जो आपके व्यवसाय में चार चांद लगाएगा। यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी, तो वह आपको मिल सकती है। परिवार में चल रही कलह को आप मिलकर बैठकर दूर करने की कोशिश करें।
शुभ रंग- आसमानी
Guru Varun Yuti 2025: गुरु से बना शक्तिशाली योग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आप किसी समस्या को लेकर लापरवाही दिखा सकते हैं, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आप गरीबों की सेवा में भी धन लगाएंगे। आपके भाई व बहन आपसे किसी जरूरी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
शुभ रंग- लाल
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में थोड़ा सावधान रहने के लिए रहेगा। आप पार्टनर्स के साथ पूरी लिखा पढ़ी करके कामों को करें और रचनात्मक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। परिजनों की आपको याद सता सकती है। नौकरी की लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतरीन अवसर हाथ लग सकता है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने साथियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
शुभ रंग- हरा
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत पर पूरा ध्यान देंगे और आपकी यदि कोई रुकी हुई योजना थी, तो वह दोबारा से शुरू हो सकती हैं। आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखना होगा। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ले सकते हैं। किसी काम को लेकर आप जिद न करें। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचना होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.