फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 15 June 2025 mesh kark singh kanya kumbh makar meen

Aaj Ka Rashifal 15 June: इन पांच राशि वालों की आय और सुख-सुविधाओं में हो सकती है वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 15 Jun 2025 06:46 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 15 Jun 2025 06:46 AM IST
सार

15 June Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 15 जून 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 15 June 2025 mesh kark singh kanya kumbh makar meen
15 जून का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 15 June 2025: 15 जून, रविवार को कई तरह के शुभ योग बन रहे हैं। आज के दिन इंद्र योग का संयोग बन रहा है। आज के दिन बुधादित्य योग का संयोग भी बनेगा। सूर्य के सिंह राशि में गोचर करने से जहां एक तरफ बुधादित्य योग बन रहा है, वहीं सूर्य, बुध और गुरु ग्रह के संयोग से त्रिग्रही योग बनेगा। चंद्रमा का संचार मकर राशि और श्रवण नक्षत्र में होगा। जिस कारण से कुछ राशि वालों को इसका बहुत अच्छा फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


मेष राशि
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े इन्वेस्टमेंट को करने के लिए भी अच्छा रहेगा। आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपके कामों में यदि कुछ कठिनाईयां आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी से आपको अपने रिलेशनशिप को मजबूत करने की आवश्यकता है, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर आपकी नौकझोक होती रहेगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आपका अपने आसपास रह रहे विरोधियों से कोई वाद-विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

वृषभ राशि
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप बेवजह किसी वाद-विवाद में ना पड़ें और आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। संतान को कोई शारीरिक समस्या हो सकती है, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। राजनीति की तरफ कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके विरोधी उनके कामों में भी विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे पुरानी यादें भी ताजा होगी।
शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपके मन में किसी काम को लेकर थोड़ी उथल-पुथल बनी रहेगी। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको अधिकारियों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उससे पीछे बिल्कुल ना हटें। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है।
शुभ रंग- नारंगी

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए चिंताओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। आप कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं। माताजी की सेहत में चल रही समस्या को आप नजरअंदाज ना करें। संतान किसी खेल प्रतियोगिता की तैयारी कर सकती है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी यदि परिवार में किसी सदस्य से कोई कहासुनी हो, तो बहुत ही संभलकर चलें।
शुभ रंग- लाल

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप किसी से कोई उधार का लेनदेन ना करें और आपको खर्च करने से भी बचना होगा, क्योंकि आपका बजट बिगड़ सकता है। आप अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपकी कोई बात किसी सदस्य को बुरी लग सकती है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देकर कामों को करने की आवश्यकता है। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।
शुभ रंग- नीला

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके बिजनेस की यदि कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आप संतान के करियर को लेकर कोई फैसला जल्दबाजी में न लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपको शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्ट करने का मौका मिले, तो आप दिल खोलकर कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने कामों को पूरा करने के लिए मेहनत भरपूर करेंगे, तभी वह काम आसानी से पूरे होंगे।
शुभ रंग- सफेद

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कुछ विशेष व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आपको संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए घर आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ रंग- हरा

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आप यदि कहीं कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसमें थोड़ी समझदारी दिखाएं और अपने कामों को किसी के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो उन्हें पूरा करने में समस्या अवश्य आएगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि लापरवाही से बाद में समस्याएं बढ़ेगी।
शुभ रंग- बैंगनी

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। धन प्राप्ति के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी। जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। कारोबार में अचानक किसी काम को लेकर आप अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलने से खुशियां भरपूर रहेंगी। संतान से किसी किए हुए वादे को आप पूरा करेंगे। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है।  आप अपनी इनकम को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी और आपका यदि कोई पुराना केस चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर आपकी टेंशन बनी रहेगी, क्योंकि आपका धन कहीं फंस सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप उसमें पुराने गिले शिकवे ना उखाड़ें,  तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको परिवार में बड़ी सदस्यों की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा।
शुभ रंग- पीला

Chaturgrahi Yog 2025: चतुर्ग्रही योग बना रहा है शुभ संयोग, इन 5 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। दान धर्म के कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपकी किसी संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी, उसमें आपको जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके पास काम अधिक रहने से व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आपको किसी निवेश संबंधी मामले में अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। आपका कोई काम समय से पूर्ण होने से मन परेशान रहेगा। आप जीवनसाथी से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
शुभ रंग- हरा

Guru Nakshatra Gochar: गुरु का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश और अतिचारी गोचर दुनिया में मचाएगा कोहराम

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए व्यापार में अच्छी सफलता लेकर आने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद था, तो वह आसानी से समाप्त होगा और आपको किसी काम को पूरा करने के लिए अपने किसी साथी से मदद की आवश्यकता होगी। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपके मन में सुख और शांति बनी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed