Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal 28 November 2026 know today horoscope for all 12 zodiac

आज का राशिफल: इन 4 राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, करियर को लेकर मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Sat, 28 Nov 2026 05:54 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 28 Nov 2026 05:54 AM IST
सार

Aaj Ka Rashifal: 28 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन। नौकरी, कारोबार, धन, परिवार और सेहत से जुड़ी भविष्यवाणियां यहां पढ़ें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 November 2026 know today horoscope for all 12 zodiac
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

मेष राशि
विज्ञापन

मेष राशि वालों को आज सावधानी बरतनी होगी। कामकाज से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। हालांकि, किसी पुरानी इच्छा के पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सफलता पाने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। आज आपके सामने कुछ नए अवसर आ सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे। लेकिन पैसों के लेन-देन में सतर्क रहना जरूरी होगा।
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज सतर्क रहना होगा। प्रॉपर्टी और निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। अहंकार से बचें और दूसरों की सफलता से प्रेरणा लें। इसके अलावा, किसी प्रिय व्यक्ति की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए नौकरी के नए अवसर बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें और किसी के बहकावे में आकर विवाद न करें। इसके अलावा, प्रेम प्रसंग में मुश्किलों से बचने के लिए दिखावा करने से बचें।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों से आज कोई करीबी मिलने आ सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में रुचि बढ़ेगी और बचत योजनाओं में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा आज मित्रों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहने की संभावना है। वहीं, व्यापार के काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

तुला राशि
तुला राशि वालों को आज आलस्य से बचना होगा और अपने काम समय पर पूरे करने होंगे।  परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान हो सकते है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का आज परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। निवेश करने से पहले जोखिम का आकलन करें।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार के साथ बिताने वाला साबित होगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और संभव हो तो लंबी यात्रा टाल दें।

मकर राशि
मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। घर या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना में प्रगति होने के संकेत हैं। संतान से किया वादा पूरा करें। घर में मेहमानों के आने से खुशियां बढ़ेंगी। आज बढ़ते खर्चों पर नजर रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज नए विचार किसी पुरानी समस्या को सुलझाने में मददगार साबित हो सकते हैं। किसी पुराने संपर्क से भी फायदा मिल सकता है। विवाह या किसी मांगलिक कार्य से जुड़ी चर्चा आगे बढ़ सकती है।


मीन राशि
मीन राशि वालों के परिवार में भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। किसी जरूरी काम को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम सफल हो सकता है। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है। हालांकि, पैसों के लेन-देन में सतर्क रहना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed