{"_id":"684e9157d81a2cde7e0fee73","slug":"aaj-ka-mithun-rashifal-16-june-2025-today-gemini-horoscope-in-hindi-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल
Mon, 16 Jun 2025 04:55 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 16 Jun 2025 04:55 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके मनमाने व्यवहार के कारण परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मिथुन राशि
विज्ञापन
मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, चतुर और मिलनसार होते हैं। इनका संवाद कौशल बेहतरीन होता है, जिससे ये आसानी से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। ये हमेशा नई चीजें सीखने के इच्छुक रहते हैं और एक ही जगह ज्यादा समय तक टिकना इन्हें पसंद नहीं होता। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति इन्हें कई बार अस्थिर भी बना सकती है। ये मनोरंजक और मज़ाकिया होते हैं, जिससे ये लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। पत्रकारिता, लेखन, मार्केटिंग और सेल्स जैसे क्षेत्रों में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके विचारों की तेज़ी और रचनात्मकता इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं-
का, की, कू, को, ह, ही, हु, हे, हो
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके मनमाने व्यवहार के कारण परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर करने की आवश्यकता है, तभी वह आपका प्रमोशन कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी से काम को लेकर कोई वादा कर सकते हैं। आप उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
शुभ रंग- पीला
उपाय:
- घर में शुभ मुहूर्त में दीप जलाएं और भगवान गणेश की पूजा करें।
- घर के आंगन में कोई पौधा लगाएं।
- किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करें और वहां ध्यान लगाएं।
विज्ञापन
June 2025 Festivals: गुप्त नवरात्रि से लेकर रथ यात्रा तक, जानें जून माह के प्रमुख त्योहारों की तिथि
June Grah Gochar: जून में सूर्य, मंगल समेत चार ग्रह बदलेंगे चाल, इन राशियों को मिल सकती है बड़ी चुनौतियां
June Monthly Horoscope: पढ़ें जून का मासिक राशिफल, शनि की ढैया और मंगल-शुक्र परिवर्तन के बीच कैसा बीतेगा माह
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।