{"_id":"69a29bade8b3ac10a4024dd7","slug":"aaj-ka-mithun-rashifal-1-march-2026-today-gemini-horoscope-in-hindi-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के रिश्तों में आएगी मधुरता, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के रिश्तों में आएगी मधुरता, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
Sun, 01 Mar 2026 05:03 AM IST
Jyoti Mehra
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Sun, 01 Mar 2026 05:03 AM IST
सार
Aaj Ka Mithun Rashifal: आज नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है, इसलिए यदि आप कुछ नया करने का सोच रहे थे, तो कदम बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन (21 मई - 20 जून)
विज्ञापन
तत्व: वायु
गुण: परिवर्तनशील
शासक ग्रह: बुध
विशेषताएं: बुद्धिमान, जिज्ञासु, गैर-परंपरावादी, चंचल
अनुकूलता: सिंह, तुला, कुंभ, मेष
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग तेज दिमाग और जिज्ञासु स्वभाव के होते हैं। इन्हें नई जानकारियां हासिल करना पसंद होता है। सीखने की प्रक्रिया इनके जीवन में लगातार चलती रहती है। इन्हें जितना अधिक ज्ञान मिले, उतना खुद को समृद्ध महसूस करते हैं।
बातचीत करना इनकी खासियत है। अपने विचार साझा करना और अलग-अलग विषयों पर चर्चा करना इन्हें पसंद होता है। इनके पास हमेशा कहने को कुछ न कुछ होता है। कई मिथुन जातक एक से अधिक भाषाओं में दक्ष होते हैं। उम्र बढ़ने के साथ इनमें परिपक्वता आती है। आज का राशिफल।
विज्ञापन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है, इसलिए यदि आप कुछ नया करने का सोच रहे थे, तो कदम बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन बातचीत से सुलझ जाएगी और रिश्तों में फिर से मधुरता लौटेगी। दूर रहने वाले किसी प्रियजन की याद आपको भावुक कर सकती है। वाहन में अचानक खराबी आने से खर्च बढ़ सकता है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी। किसी सहयोगी की बात आपको खल सकती है, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने काम पर ही ध्यान रखें और अनावश्यक बातों से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
शुभ रंग: पीला